नवादा, अगस्त 20 -- हिसुआ प्रखंड अंतर्गत चितरघट्टी पंचायत में मनरेगा योजनाओं के संचालन में व्यापक भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की शिकायत दर्ज करायी गयी है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सहयोग शिविर में आवेदन देकर की योजनाओं की जांच की मांगस्थानीय ग्रामीणों के आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने हिसुआ के कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकान्त शास्त्री पर अवैध वसूली यानी कमीशन लेकर फर्जी तरीके से योजनाओं का संचालन करने और भुगतानों को हरी झंडी देने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय ​ग्रामीणों राहुल कुमार, निवास कुमार, सुबोध कुमार, निकेश कुमार, चुन्नू कुमार आदि ने नवादा जिलाधिकारी तथा ग्रामीण विकास विभाग, पटना के प्रधान सचिव को लिखित आवेदन व बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि पंचायत के ग्राम मौलानागर में मुख्य सड़क...