खगडि़या, अप्रैल 9 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के पूर्वी बोरने पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में मनरेगा योजना में दो योजनाओं में राशि की निकासी के बावजूद कार्य पूरा नहीं करने एवं कार्य को अधूरा छोड़ने के बाद कार्य को बंद करने की शिकायत के बाद गुरुवार को डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार जांच के लिए कार्य स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ली। जांच के क्रम में मनरेगा के सहायक अभियंता द्वारा योजना की कार्य स्थल की मापी की गई। साथ ही कार्य योजना का भौतिक रूप से जायजा भी लिया गया। जांच के क्रम में स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि किसी भी तरह से यहां सड़क का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। गांव में सड़क नहीं रहने के कारण यहां के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर, इस ओर किसी...