आगरा, जनवरी 8 -- जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन की मासिक बैठक में कांग्रेसजनों ने मनरेगा योजना का बदले जाने के निर्णय का विरोध किया। साथ ही आंदोलनात्मक कदम के तहत 11 जनवरी को गांधी मूर्ति पर उपवास कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मनरेगा गारंटी योजना के स्थान पर नाम बदल कर बीबीजी रामजी योजना लागू करने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषित मनरेगा बचाओ आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई है। कॉर्डिनेटर मुनेंद्र पाल सिंह ने कहा कि योजना का नाम बदलने के विरोध में मनरेगा बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा। 10 जनवरी को प्रेस वार्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.