बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विकास के विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ गरमा- गरम बहस की। दिन के करीब 11 बजे प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव लाया। बिना सूचना के गायब अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पंसस सिकंदर कुमार ने कहा कि मनरेगा के पीओ के द्वारा सभी पंचायतों में जानबूझ कर पूर्व से स्वीकृत विकास योजनाओं को पूरी तरह ठप रखा गया है। इस पर मनरेगा पीओ ने कहा कि मजदूरों का ई- केवाईसी नहीं होने के कारण प्रखंड में 3366 विकास योजनाओं का काम फिलहाल ठप है। जल्द ही मजदूरों का केवाईसी करवाने के बाद इ...