मनरेगा योजनाओं की जांच की
गिरडीह, सितम्बर 29 -- तिसरी, प्रतिनिधि। जिला मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में मनरेगा जिला टीम ने सोमवार को तिसरी प्रखंड अंतर्गत खिजुरी पंचायत के गजवाकुरा गांव में पूर्व में की गई मनरेगा योजनाओं की जांच की। यह कार्रवाई डीडीसी के आदेश के आलोक में की गई। इस दौरान जांच टीम में शामिल लोगों ने खिजुरी पंचायत के गजवाकुरा गांव में मनरेगा योजना के तहत पूर्व मे बनाए गए मुर्गी शेड, तालाब, मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण कार्य और टीसीबी आदि योजनाओं की जांच की। इसके अलावा पीएम व अन्य आवासों की भी जांच की गई। गजवाकुरा में कुछ गरीब व जरूरतमंद लोगों को पीएम व अंबेडकर आवास नहीं मिलने पर जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर खिजूरी पंचायत के गजवाकुरा गांव में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.