जहानाबाद, मार्च 7 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोचहासा पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का निरीक्षण उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता तथा मजदूरों की उपस्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही मजदूरी और कार्य से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए योजनाओं क...