गिरडीह, मार्च 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कई मामलों में जांच तथा कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मिष्टू देवी ने की, जबकि संचालन उप प्रमुख रब्बुल हसन ने किया। बैठक में सदस्य अंजन सिंहा ने प्रखंड मुख्यालय की चहारदीवारी के समीप मुख्य सड़क पर 100 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। साथ ही उन्होंने पीडीएस के तहत अतिरिक्त चार हजार क्विंटल अनाज घोटाले की जांच की मांग उठाई। मो गफूर ने अंचल एवं वन विभाग में ऑनलाइन प्रक्रिया और रसीद निर्गत करने में लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए जमीन विवाद बढ़ने की बात कही। लखन हांसदा ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लाभुक चयन...