अलीगढ़, फरवरी 12 -- n अपात्र जाटों को दलित दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग जट्टारी, संवाददाता। टप्पल ब्लॉक के ग्राम पंचायत निगुना-सिगुना में मनरेगा के तहत करीब 15.74 लाख रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्राम प्रधान कपिल कुमार और पंचायत सचिव पर आरोप है कि उन्होंने मिलीभगत कर दबंग जाट परिवारों व सगे-संबंधियों को कागजों पर दलित व अति पिछड़ा वर्ग दिखाकर सरकारी धन हड़प लिया। ग्रामीण नरेंद्र सिंह उर्फ निरंजन पुत्र गंगा प्रसाद निवासी निगुना सिगुना ने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि प्रधान-सचिव ने 57 अपात्र लोगों के फर्जी मनरेगा जॉब कार्ड बनवाए। इनमें संपन्न जाट समुदाय के लोग, सरकारी कर्मचारियों की पत्नियां शामिल हैं, जो योजना के पात्र ही नहीं। फर्जी दस्तावेजों से सीधे बैंक खातों में 15,74,076 रुपये ट्रांसफर हो गए। निर...