सीतामढ़ी, मई 10 -- सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड में मनरेगा योजना अंतर्गत पशु शेड निर्माण में सामने आई अनियमितताओं को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विभिन्न माध्यमों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं कार्यपालक अभियंता मनरेगा की संयुक्त टीम की ओर से विस्तृत जांच कराई गई। जांच दल ने रेंडम रूप से चयनित 144 पशु शेड योजनाओं का स्थलीय एवं अभिलेखीय निरीक्षण किया। संयुक्त जांच प्रतिवेदन में कई त्रुटियां एवं अनियमितताएं उजागर हुईं, जो मनरेगा के प्रावधानों एवं विभागीय दिशानिर्देशों के प्रतिकूल पाई गईं। यह भी पढ़ें- मनरेगा में कम काम और अधिक भुगतान करके फंसे प्रधान, टीए और रोजगार सेवकजांच के दौरान पाई गई अनियमितताएँ जांच के ...