जहानाबाद, मई 20 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा तथा मनरेगा मजदूर सभा के संयुक्त बैनर तले जिले के पंचायत सरकार भवनो पर मजदूर व किसान काम बंद करते हुए सभा की। अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति तथा उच्चस्थ पदाधिकारियों को मनरेगा कर्मियों के मार्फत पंचायत सरकार भवन पर सुपुर्द किया गया। यह कार्यक्रम जहानाबाद सदर प्रखंड के लरसा, काको प्रखंड के बरामां एवं सैदाबाद, मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज एवं गंधार, हुलासगंज प्रखंड के कोकरसा एवं तिर्रा, घोसी प्रखंड के साहोबीघा एवं परावन और रतनी फरीदपुर प्रखंड के नेहालपुर पंचायत सरकार भवन पर हुआ। बरामा, बंधुगंज और तिर्रा पंचायत सरकार भवन पर माले नेता रामाधार सिंह भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- चार सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों की हड़ताल नेताओं ने कहा कि मनरेगा कार्य में साल में 200 दिन क...