समस्तीपुर, फरवरी 3 -- पूसा। मनरेगा में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला मोरसंड पंचायत का बताया गया है। इस मामले में भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रेस बयान जारी की है। इसमें राउमवि में शौचालय के निकट मिटटी एवं पेवर ब्लॉक कार्य एवं उमवि के आंगनबाड़ी के सामने मिटटी एवं पेबर ब्लॉक कार्य को लेकर आरोप लगाया गया है। 3 फरवरी को दोनों योजना में कथित रूप से 66 लोगों की हाजरी बनाई गई है। लेकिन योजना स्थल पर कथित तौर पर एक भी टोकरी मिटटी नहीं डाली गई है। फोटो खिंचवाने वाले एवं मास्टर रौल पर अंकित लोगों के नाम भी अलग हैं। मनरेगा पीओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रेतर कारवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...