नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा। मनरेगा कानून में किए गए बदलाव के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन और तेज होगा। आगामी 25 फरवरी तक घेराव, धरना प्रदर्शन एवं रैली के माध्यम से जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के नई बस्ती में आयोजित ग्राम चौपाल में लिया गया। कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम जारी है। नई बस्ती में आयोजित ग्राम चौपाल की अध्यक्षता धर्म सिंह जीनवाल ने की एवं संयोजक अजब सिंह रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर एवं युवा शामिल हुए। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि मनरेगा जैसी गरीबों की जीवन रेखा योजना को भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है। बजट में कटौती, समय पर मजदूरी का भुगतान न होना, काम के दिनों में लगातार कमी ये सब इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार को न तो गरीब की प...