रामपुर, अगस्त 2 -- रामपुर। हर हाथ को रोजगार देने वाली मनरेगा (वीबीजीरामजी) भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। विकास खंड बिलासपुर की 17 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन के गबन करने का आरोप लगाया है। हैरानी की बात की है कि जिस दिन फर्जी तरीके से मनरेगा मजदूरों को काम पर दिखाया गया था उस दिन जिले में खूब बरसात हुई थी। 9 जुलाई को पूरे जनपद रामपुर में बारिश हुई थी। मनरेगा की गाइडलाइन के अनुसार बारिश के दौरान मिट्टी संबंधी कार्य प्रतिबंधित रहते हैं। इसके बावजूद बिलासपुर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उस दिन बड़ी संख्या में श्रमिकों की हाजिरी दर्ज कर दी गई। रामपुर के कपिल शर्मा ने शिकायती पत्र में दावा किया है कि सरकारी पोर्टल के अनुसार 9 जुलाई को कुल 1,319 फर्जी मानव-दिवस दर्ज किए गए, जिससे लगभग 11.33 लाख रुपये के...