महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के लखिमा-पिपराइच मार्ग से मुराली चौराहा तक मनरेगा के तहत कराए गए मिट्टी कार्य में भारी धांधली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कागजों पर हजारों मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर करीब 6.95 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। विभागीय आंकड़ों के अनुसार यह कार्य 20 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 के बीच कराया गया, जिसमें 2761 मानव दिवस दर्शाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की इस सड़क पर पिछले दो वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग से एनओसी तक नहीं ली गई।मौके यह भी पढ़ें- मनरेगा में कम काम और अधिक भुगतान करके फंसे प्रधान, टीए और रोजगार सेवक पर सीआईबी बोर्ड लगाया गया। यशवंत, मुन्ना व नरेश सहित अन्य ग्रामीणों न...