मनरेगा में फर्जी मास्टर रोल का खेल में कागजों पर 83 मजदूर, मौके पर दर्जनभर भी नहीं
सिद्धार्थ, मई 17 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत फर्जी मस्टररोल और मोबाइल मॉनिटरिंग के माध्यम से हाजिरी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम पंचायत सिंहोरवा बुजुर्ग में कागजों पर 83 श्रमिकों के कार्यरत होने का दावा किया गया है, जबकि मौके पर एक दर्जन मजदूर भी कार्य करते नहीं मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।ग्रामीण संजय कुमार, योगेंद्र प्रसाद, दयाराम, शिव प्रसाद, मोटे और शिवपूजन ने बताया कि यदि किसी भी कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया जाए तो वहां दो दर्जन मजदूर भी काम करते नहीं मिलेंगे। उनका आरोप है कि गांव से लोगों को कुछ समय के लिए बुलाकर अलग-अलग स्थानों पर फोटो खींची जाती है और फिर उन्हें घर भेज दिया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.