मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने मनरेगा योजना में भारी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की है। असरगंज प्रखंड के चोरगांव पंचायत में डांढ़ खुदाई कार्य में हुए फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद डीएम ने दो तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) और एक लेखापाल के वेतन में कटौती का आदेश दिया है, जबकि एक कनीय अभियंता और दो पंचायत रोजगार सेवकों के अनुबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।क्या था पूरा मामलाःमामला असरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत चोरगांव अंतर्गत चोरगांव मुशहरी पुल से बटाकोरा पुल तक डांढ़ की खुदाई से संबंधित है। इस योजना में वित्तीय अनियमितता और कार्य में लापरवाही की शिकायत डीएम को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.