सीवान, जून 9 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पंजवार के अमहरा गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर मनरेगा सेवक रामचंद्र यादव पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न मनरेगा योजनाओं में अनियमितता और फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- मनरेगा में धांधली की शिकायत, कार्रवाई की मांगआवेदन में उठाए गए आरोप इस संबंध में बीडीओ दीक्षा गुप्ता से पंजवार के सरपंच रविन्द्र सिंह और ग्रामीणों ने मिलकर भी अपनी बातें रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा कार्यों में फर्जी तरीके से मजदूरों के नाम दर्ज कर राशि निकाली जा रही है। आरोप है कि सूची में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, नाबालिगों और पंचायत के बाहर रहने वाली महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं।अन्य शिकायतें बीडीओ को दिए गए आवेदन में यह भी कहा गया है कि पंचायत क्षेत्र में पहले से सीमेंटेड नह...