जौनपुर, अगस्त 19 -- जौनपुर, संवाददाता। सुइथाकला, खुटहन और सिरकोनी विकासखंड में मनरेगा योजना के तहत व्यक्तिगत लाभार्थीपरक योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक छह करोड़ रुपये से अधिक के कथित वित्तीय भ्रष्टाचार व गबन के मामले में जांच तेज हो गई है। मामले में अपर आयुक्त (वित्त), वाराणसी मंडल की ओर से तीनों विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को संबंधित अभिलेखों व साक्ष्यों के साथ तलब किया गया है। अपर आयुक्त (वित्त) के पत्र के अनुसार, अमन कुमार सिंह निवासी गैरवाह ने शिकायत की थी। उसके बाद त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। आयुक्त, वाराणसी मंडल के निर्देश पर प्रकरण की स्पष्ट जांच आख्या तैयार की जानी है। 19 अगस्त को सुबह 11 बजे कोषागार, वाराणसी में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सुइथाकलां, खुटहन और सिरकोनी के बीडीओ को संबंधित अभिलेखों...