प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- विकासखंड आसपुर देवसरा के ग्राम सेतापुर में मनरेगा योजना के तहत बिना कार्य कराए धन निकासी का मामला सामने आया है। गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय सेतापुर से दिन सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर 15 दिसंबर 2020 को धनराशि निकाल ली गई। जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी की जानकारी उन्हें ऑनलाइन जांच के दौरान हुई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...