महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मनरेगा से वीबी जी रामजी अधिनियम में बदलाव के दृष्टिगत मनरेगा में अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए जाने के संदर्भ में जिलास्तरीय समिति की बैठक की। उन्होंने शत प्रतिशत अपूर्ण कार्यों का सत्यापन जियो टैग फोटो के साथ करने का निर्देश दिया। ब्लॉक स्तर पर तकनीकी टीए जेई-एई और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उचित निरीक्षण के बाद और ग्राम सभा के अनुमोदन के साथ, ब्लॉक स्तर की सिफारिशों के आधार पर बंद किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यो की सूची को अंतिम रूप देने को कहा। कहा कि पात्रता सत्यापित करने के लिए कम से कम एक प्रशासनिक और एक तकनीकी सदस्य कार्य स्थल निरीक्षण करें और अपनी संस्तुति जिलास्तरीय समिति को भेजें। ब्लॉक से प्राप्त रिपोर्ट प्रत्येक सदस्य 10 प्रतिशत या 25 प्रस्तावित कार्य ...