लखीसराय, जनवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मनरेगा योजनाओं में अनियमितता पर रोक लगाने और फर्जी जॉब कार्ड को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले में ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बीवीजी रामजी मनरेगा योजना के अंतर्गत सरकार ने सभी जॉब कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी 15 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं पंचायत रोजगार सेवकों (पीआरएस) को 10 जनवरी तक ई-केवाईसी कार्य हर हाल में पूर्ण करने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीडीसी ने बताया कि इससे पहले जिले के सभी जॉब कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य शत-प्रति...