पीलीभीत, जून 16 -- विकासखंड अमरिया के ग्राम पंचायत बिरहनी में मनरेगा की ओर से महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में 27 महिलाएं नियोजित की गई है। जिनके द्वारा नाला सफाई का कार्य वर्तमान में किया जा रहा है। कुछ महिलाओं द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत उनकी जीविका के विकास के बारे में बात की गई तो संबंधित महिलाओं द्वारा योजना से उनकी जीविका के विकास के बारे में बताया गया कि वह घर के काम के साथ-साथ मनरेगा का काम भी करती हैं, जिससे उनको उनके घर के आसपास रोजगार मिल जाता है। इसके साथ ही वह अपने परिवार को भी देख पाती हैं। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वर्ष 2008 से यह योजना संचालित है, जिसमें उनके द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शुभम सक्सेना, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं वंदना सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.