चंदौली, मार्च 3 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें एआईपीएफ के राज्य कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने भाजपा सरकार पर मनरेगा मजदूरों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का भुगतान समय से न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मजदूरी और वेतन न मिलने से मजदूरों व कर्मचारियों की होली फीकी हो गई है। अजय राय ने कहा कि सरकार ने होली से पूर्व सभी कर्मचारियों का वेतन और विकास कार्यों का भुगतान करने का दावा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति उलट है। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ग्राम प्रधानों ने कर्ज लेकर कार्य कराए, लेकिन धनराशि न मिलने से वे आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थायी, संव...