कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लरियाडीह में "मनरेगा बचाओ संग्राम ब्लॉक जनसंवाद" सह बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मनरेगा मजदूरों ने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान "मनरेगा योजना को पूर्व की भांति बहाल करो", "मजदूरों का शोषण बंद करो" और "नरेंद्र मोदी होश में आओ" जैसे नारे लगाए गए।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा योजना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों और कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिस...