गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर जिले में चार माह से मनरेगा मजदूरों का बकाया अब जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए करीब 1789 करोड़ रुपये जारी किया गया है। बकाया जारी करने होने की सूचना मिलने के बाद मजदूरों के खुशी जताते हुए राहत की सांस ली है। उनके खातों में करीब 15 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि आगामी एक से दो दिन में पहुंच जाएगी। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और रोजाना की जरूरतें पूरा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। विभाग से मिली सूचना के अनुसार तकनीकि कारणों के चलते भुगतान अटका हुआ था। यह भी पढ़ें- वन पोषकों को नहीं मिल रही पिछले चार माह से राशि चार माह बाद मार्च तक का सारा बकाया जारी कर दिया गया है। जल्द ही मजदूरों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है। सभी पात्र मजदूरों का पूरा ...