सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। मनरेगा मजदूरों के लंवित भुगतान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को जुलूस निकाल कर विकास भवन पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा गया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में हुआ। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, सिर्फ उत्तर प्रदेश में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। कांग्रेसियों ने मनरेगा योजना को जमीन पर संचालित करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को पिछले आठ महीनों से मानदेय न मिलने का मुद...