बागपत, मार्च 17 -- बागपत। विकास भवन में मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की बकाया धनराशि का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महीनों से मजदूरी अटकी हुई है, जिससे गरीब परिवारों का गुजारा मुश्किल हो रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला विकास अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द समाधान कराया जाएगा। पवन कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.