अमरोहा, जनवरी 30 -- हसनपुर, रहरा, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए कानून विकसित भारत जी राम जी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने हसनपुर व गंगेश्वरी ब्लाक मुख्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया। बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मनरेगा को पुराने स्वरूप में बहाल करने की मांग की। हसनपुर ब्लाक में सत्याग्रह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीबों के लिए काम की कानूनी गारंटी थी। केंद्र सरकार ने नया कानून बनाकर मजदूरों के हक पर डाका डाला है। चेतावनी दी कि नए कानून से पंचायतों के अधिकार छीनकर उन्हें कमजोर किया जा रहा है। बजट सीमित होने से जरूरत के समय काम मिलना बंद हो जाएगा। बायोमेट्रिक और तकनीकी बाधाओं के जरिए मजदूरों को योजना से बाहर करने की साजिश है। स्पष्ट किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.