बदायूं, जनवरी 29 -- दातागंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सराय में एसआईआर जागरूकता/मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गयी। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला प्रवक्ता उपासना चौहान ने लोगों को संबोधित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि एसआईआर जागरूकता हर मतदाता की आवश्यकता है। मतदाताओं को नई मतदाता सूची में अपने नाम का पुन:निरिक्षण करना चाहिए, एसआईआर प्रक्रिया चुनाव आयोग का प्रयोग कर बड़ी सोची समझी साजिश है। जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना गांव गरीब और किसान की आवश्यकताओं को पूर्ति के लिए कांग्रेस की प्राथमिक योजना थी। कांग्रेस मनरेगा योजना बचाने को गांव से लेकर संसद तक हरसंभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम आयोजक जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति एवं पंचायत राज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.