प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर गांधीवादी युवाओं ने मनरेगा बचाओ जन चौपाल यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेश मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर बनी मनरेगा जैसी योजना को मजदूर विरोधी सरकार खत्म कर रही है। देश का युवा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अक्षय यादव ने कहा की वीबीजीरामजी जैसी योजना से सीधे तौर पर कारपोरेट इंडिया की झलक दिख रही है। युवाओं ने बताया की यह यात्रा कुल 125 किमी लगभग 225 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी। 11 दिन की यह यात्रा प्रयाग से काशी तक जाएगी। वाराणसी राजघाट पर यात्रा का समापन होगा। आदेश शर्मा ने बताया कि कुल 15 ब्लॉक से यात्रा जाएगी। हर 15 किमी पर एक बृहद जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध...