औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान के तहत पदयात्रा निकालकर मनरेगा योजना को मजबूत करने की मांग उठाई गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा इसमें शामिल हुए और सरकार से बजट बढ़ाने व भुगतान व्यवस्था सुधारने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दोहरे की अध्यक्षता तथा जिला समन्वयक रामानंद चौबे के नेतृत्व में पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। यह तहसील तिराहा, सदर बाजार, हलवाई खाना, संकटमोचन, संजय गेट होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शहीद पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए सरिता दोहरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.