कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कदीर वाली गली स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन ने मनरेगा कानून में केंद्र की संशोधन नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पूर्व यूपीए-1 सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए गरिमा, सुरक्षा और आजीविका की गारंटी देने वाले इस कानून को कमजोर कर इसे समाप्त करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में पूरी तरह बहाल नहीं किया जाता, तब तक सड़क से संसद तक यह संघर्ष जारी रहेगा। अब संग्राम के दूसरे चरण में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव किय...