सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेग, हिटी। केरसई, जलडेगा और बोलबा प्रखंड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली एवं एसआईआर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बोलबा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने मंच से भाजपा की केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला। मौके पर विधायकों ने कहा कि कांग्रेस आज भी गरीब, मजदूर और आदिवासी समाज के हक की लड़ाई उसी साहस के साथ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार योजनाएं नहीं चला रही बल्कि गरीबों के अधिकारों का गला घोंट रही है। मनरेगा को कमजोर करना मजदूरों को भूखा रखने की साजिश है और उनके साथ खुला धोखा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता के ...