हरदोई, जनवरी 25 -- हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "मनरेगा बचाओ अभियान" के माध्यम से मजदूरों एवं किसानों को मनरेगा योजना से जुड़े उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के तीन अलग-अलग स्थानों पर बैठकें एवं जनचौपाल का आयोजन किया गया। पहली बैठक दोपहर 12 बजे ब्लॉक अहीरोरी की ग्राम पंचायत सारीपुर ब्रह्मनान में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप तिवारी ने की। बैठक में गिरिजा शंकर, भैयालाल, मनीष पाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। दूसरी बैठक ब्लॉक कछौना की ग्राम पंचायत लोनाहरा में हुई, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। बैठक में बालामऊ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सह-आयोजन जिला महासचिव श्याम प्रकाश त्रिपाठी के सहयोग से किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.