आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़। पार्टी के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत नगर में पदयात्रा निकाली। पार्टी कार्यालय से निकली पदयात्रा कलक्ट्रेट, सदर तहसील, रैदोपुर होते हुए गांधी प्रतिमा पर जाकर संपन्न हुई। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेसियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की मनरेगा से जुड़ीं नीतियों एवं हालिया बदलावों के खिलाफ प्रदर्शन कर मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। पदयात्रा में प्रमुख रूप से रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, अजीत राय, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...