मथुरा, जनवरी 29 -- ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है,जिसमें इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों की हिस्सेदारी जरूरी है। ये बात जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने रखे। बैठक में समाजवादी पार्टी, आप, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी (माले), साम्प्रदायिकता विरोधी समिति आदि दलों और संगठनों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। इंडिया गठबंधन मनरेगा बचाओ आंदोलन बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीपीआई के वरिष्ठ नेता गफ्फार अब्बास एडवोकेट ने कहा कि मनरेगा में जहां पहले निश्चित दिनों का रोजगार पाना जरूरतमंद का हक था और देना गांव पंचायत का दायित्व, वहीं अब शासन द्वारा आवंटित ...