गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीडीसी पीएन मिश्रा ने रंका बीडीओ शुभम बेला टोपनो और बीपीओ हाशिम अंसारी को डीडीसी पोर्टल से छेड़छाड़ करने के मामले में शोकॉज किया गया है। उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का आदेश दिया है। शोकॉज का जवाब निर्धारित समय पर नहीं मिलने पर उनके विरूद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीडीओ को लिखे पत्र में डीडीसी नें पूछा है कि मनरेगा पोर्टल में पहले से लोड किये गये योजना के नाम और स्थान में छेड़़छाड़ कर योजना का स्वरूप बदल कर ऑनगोइंग करने के आरोप की जांच में पुष्टि हुई है। यह गंभीर मामला है। यह वित्तीय अनियमितता और मनरेगा मार्गदर्शिका का उल्लंघन और लापरवाही का परिचायक है। उक्त गंभीर मामले में क्यों न बीपीओ की संविदा समाप्त कर दी जाय। साथ ही आपके विरूद्ध कार्रवाई के लिए विभागीय पत्राचार /...