कानपुर, जनवरी 13 -- सरवनखेड़ा। मनरेगा परियोजना में भ्रष्टाचार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे से काम शुरू किया गया। 9:52 पर मनरेगा कर्मियों की फोटो भी अपडेट की गई है। इससे पहले मनमानी तरह से कार्य में लापरवाही कर दिन में दो बार हाजिरी लगाने के नियम को दरकिनार कर शाम को सिर्फ एक बार ही हाजिरी लगाई जा रही थी। हाजिरी शाम 6 बजे के बाद लगती है। मनरेगा की परियोजनाओं पर दिन में दो बार हाजिरी लगाकर कार्यस्थल की फोटो एनएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जाने का निर्देश हैं। बावजूद उसके लापरवाही की जा रही थी। सरवनखेड़ा ब्लॉक के नहोली गांव में एक सप्ताह से सुबह फोटो खींचकर के रात के नौ बजे के बाद एनएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा था। जबकि दोनों समय उपास्थिति केवल उन चुनिंदा ग्राम पंचायतों में ही लगती थी। एनएमएमएस पोर्टल पर सुब...