भदोही, सितम्बर 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय मंगलवार को पहुंचे मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन के लोगों ने विभिन्न मांग को लेकर डीएम को पत्रक सौंपा। समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र ही निस्तारण कराने की मांग प्रमुखता से की। इस दौरान पदधिकरियों ने कहा कि तकनीकी सहायक मनरेगा वीबी जी राम जी योजना में गत बीस वर्षों से अति अल्प मानदेय विभिन्न परिस्थितियों से तालमेल बिठाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। मानदेय विगत पांच वर्ष में बढ़ती हुई महंगाई के दृष्टिगत हम लोगों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई। हम तकनीकी सहायक फिल्ड कर्मचारी हैं। हमकों पंचायत की परियोजनाओं के इस्टीमेशन और सुपरवाइजर को प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में अपना जाना होता है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मानदेय बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ...