देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड में कार्यरत मनरेगा के जूनियर इंजीनियर (जेई) राकेश कुमार के क्रेडिट कार्ड से 61 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। पीड़ित ने सोमवार शाम साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राकेश कुमार मूल रूप से पलामू जिला निवासी हैं। जेई राकेश कुमार ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड में जरुरत भर राशि उपलब्ध थी, उसका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर करने की सोच रहे थे। हाल के दिनों में उन्हें किसी प्रकार की जरूरत नहीं पड़ी, जिस कारण अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं किया और ना ही खाते से कोई लेन-देन किया। बताया कि सोमवार सुबह किसी कार्य के सिलसिले में जब उन्होंने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस चेक किया, तो खाते से 61 हजार रुपए की निकासी देखकर हैरान रह गए। जांच करने पर पता चला कि उक्त राशि से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑन...