लातेहार, मार्च 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मनरेगा विभाग में कार्यरत जेई और रोजगार सेवकों चौथे दिन गुरुवार को भी मागों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दिन भी उक्त मनरेगा जेई व रोजगार सेवक हड़ताल पर रहे। बता दे कि नौ मार्च से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा जेई और रोजगार सेवक हड़ताल पर चले गए हैं। 12 मार्च तक मांगो के पूरा नहीं होने पर आगे भी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है। हड़ताल पर जाने से मनरेगा योजनाएं प्रभावित हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...