चाईबासा, जनवरी 4 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र मोहन तिऊ ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे तथाकथित मनरेगा बचाओ अभियान और पदयात्रा को ढोंग और राजनीतिक पाखंड करार दिया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में हुए सबसे बड़े घोटाले कांग्रेस के ही शासनकाल में हुए और आज वही कांग्रेस गरीबों की हमदर्द बनने का नाटक कर रही है। तिऊ ने कहा कि झारखंड में मनरेगा घोटाले की ईडी जांच में जिन बड़े नामों पर कार्रवाई हुई, वे कांग्रेस शासन की सच्चाई को उजागर करते हैं। तत्कालीन आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, राम विनोद सिन्हा, सुमन कुमार सीधे तौर पर मनरेगा घोटाले से जुड़ी ईडी जांच में जेल जा चुके हैं। इसके अलावा सहायक अभियंता शशि प्रकाश भी मनरेगा घोटाले में जेल में रह चुके हैं। यह साबित करता है कि कांग्रेस ने मनरेगा को गरीबों की मदद नह...