हरदोई, मई 20 -- सांडी। अंटवा ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की पुष्टि होने और ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक को रिकवरी नोटिस जारी किए जाने के बावजूद ब्लॉक प्रशासन की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। नोटिस जारी हुए 12 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संबंधितों का जवाब नहीं मिला। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन पर कार्रवाई टालने का आरोप लगाया है। गांव निवासी छोटे सिंह ने खंड विकास अधिकारी काजल को साक्ष्यों सहित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नवंबर से फरवरी के बीच पुराने और फर्जी कार्यों पर नए मस्टररोल जारी कर तथा मजदूरों की एक ही फोटो कई बार लगाकर लाखों रुपये के भुगतान का प्रयास किया गया। शिकायत के बाद ब्लॉक प्रशासन ने संबंधित भुगतानों पर रोक लगा दी थी। आठ अप्रैल को बीडीओ के नेतृत्व में जेई करन सिंह और एपीओ सुरेंद्र यादव ने ग्राम ...