फरीदाबाद, जनवरी 27 -- नूंह। मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के संयोजक कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मनरेगा गरीब और मजदूर का कानूनी अधिकार, इसे कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होंने मनरेगा को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि योजना को कमजोर करने की कोशिशें तेज हैं। इसके खिलाफ एकजुट संघर्ष जरूरी है। यादव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कही। इस दौरान विधायक आफताब अहमद भी मौजूद थे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि मनरेगा की शुरुआत वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई थी। इस कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिन रोजगार की गारंटी दी गई, जिससे गांवों में काम और आय के अवसर बढ़े। उन्होंने कहा कि मनरेगा के जरिए गांवों में जल संरक्षण, रास्तों, तालाबों और अन्य सार्वजनिक कार्यों को मजबूती मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.