कन्नौज, जनवरी 3 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम की ग्राम पंचायत अमोलर में शनिवार को नवनिर्मित मनरेगा खेल मैदान पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामप्रकाश ने फीता काटकर किया। खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में शारदा देवी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं की श्रेणी में रागिनी ने प्रथम, हर्षिका ने द्वितीय और भगवती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रों की श्रेणी में ऋषि प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय और अतुल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को ग्राम पंचायत सचिव शैलेंद्र सिंह द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के वरिष्...