कोडरमा, दिसम्बर 22 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि केंद्र सरकार द्वारा जी राम जी योजना लाने और मनरेगा को समाप्त करने की कथित साजिश के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा की ओर से सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना से पूर्व सदर अस्पताल परिसर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा, जहां वह धरना में तब्दील हो गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन मनोज सहाय 'पिंकू' ने किया। धरना को संबोधित करते हुए झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष सह कोडरमा प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मनरेगा कोई सामान्य योजना नहीं, बल्कि गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। इसे खत्म करने की बात करना महात्मा गांधी के विचारों और उनके नाम का ...