गंगापार, मार्च 31 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बकसेड़ा में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा की बदहाली और कमरतोड़ महंगाई को लेकर अपना आक्रोश जताते हुए सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को खत्म करने की साजिश रच रही है।उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए लेकिन आज गैस की कीमत इतनी बढ़ गई है कि गरीबों को गैस मिलना न मिलने के बराबर हो गया है। खाली पड़े सिलेंडर आज सरकार की विफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। संचालन जिलामहासचिव सुनील पांडेय एवं अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष रितेश पासी ने किया।इस अवसर पर डा.अमर सिंह पटेल, सददाम हुसैन सिद्दीकी, रमेश मौर्या, कार्तिकेय पांडेय, शिव प्रसाद मौर्या, मो.मुसारिफ, अनवर अली, लालजी, मान सिंह, तुफैल अहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.