जहानाबाद, दिसम्बर 31 -- अरवल, निज संवाददाता। मनरेगा को कमजोर करने या लगभग समाप्त करने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अरवल में पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा श्रीकृष्ण आश्रम अरवल से गांधी पुस्तकालय स्थित गांधी प्रतिमा तक हुई। डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व मे हुए इस पदयात्रा में लोग गांधी जी की तस्वीरें अपने अपने हाथों मे लेकर मनरेगा की समाप्ति का विरोध कर रहे थे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को न केवल महात्मा गाँधी से एलर्जी है बल्कि नकली राष्ट्रवाद का चोला पहन कर भारत के अर्थ व्यवस्था को खोखला कर रही है। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर विरोधी सरकार है। कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के हित में मनरेगा कानून बनाई थी, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.