हमीरपुर, फरवरी 14 -- राठ, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों ने मनरेगा को उसके मूल रूप में बहाल करने की मांग की है। मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी राजेंद्र कुमारी चौराहा (बारह खंभा) से शुरू होकर गांव सैना, करगवां में सभाकर जराखर पहुंचे कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीपत सहाय रावत की समाधि पर पुष्प चढ़ाये और सभा की। जहां जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों की आर्थिक और सामाजिक हक की लड़ाई को अंतिम समय तक लड़ेगी। सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़कर योजना को बहाल करायेगी। पद यात्रा में पदयात्रा प्रभावी लालू दुबे, कौशल किशोर तिवारी, हिमांशु सैनी, दिनेश सिंह, दुष्यंत राजपूत, महेश सिंह ...