शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। खेत मजदूर यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को पुराने स्वरूप में बहाल करने की मांग की। यूनियन ने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों से योजना कमजोर हुई है। ज्ञापन में मनरेगा में 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 300 दिन करने, मजदूरी 1000 प्रतिदिन करने और काम न मिलने पर मुआवजा देने की मांग रखी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद सलीम, राम शंकर लाल, अर्जुन शर्मा, नीलकमल, विजय, संगीता देवी, अवनीश कुमार, अजय और राजीव राणा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- खेत मजदूर यूनियन का राज्यव्यापी प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मनरेगा बहाली को लेकर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मनरेगा को किया जाए बहाल, डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम हों वापस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...